Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
SBI's unique initiative for environmental conservation: 1,100 saplings planted and distributed in Ramrai.
{"_id":"6a899a7488ebab0813075cda","slug":"video-sbis-unique-initiative-for-environmental-conservation-1100-saplings-planted-and-distributed-in-ramrai-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण को लेकर SBI की अनूठी पहल, रामराय में रोपे व वितरित किए 1100 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण को लेकर SBI की अनूठी पहल, रामराय में रोपे व वितरित किए 1100 पौधे
जींद। पर्यावरण संरक्षण और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पानीपत की ओर से रामराय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार धीमान के निर्देश में रामराय, मिर्चपुर, पोखरी खेड़ी में पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 1100 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे और ग्रामीणों को वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के चीफ मैनेजर सावरना पांडेय, नौगामा खाप के प्रधान जयवीर लोहान और जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की। अतिथियों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नौगामा खाप प्रधान जयवीर लोहान ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को आगे आना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम करने और समाज के हर वर्ग को जागरूक करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर बैंक मैनेजर विकास भोरिया, संदीप परवाल, सरपंच गंगा राम प्रसाद, प्रदीप शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा, सुमित सिहमार, प्रदीप पन्नू, रमेश भनवाला, वक्ता नैंसी पन्नू, पूनम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।