{"_id":"6a4bcb107d399ec65b06c986","slug":"video-prime-minister-narendra-modi-will-reach-jind-at-9-am-on-july-17-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"17 जुलाई को सुबह नो बजे जींद पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 जुलाई को सुबह नो बजे जींद पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुबह नो बजे जींद पहुंचेंगे। वह नए बस स्टैंड के सामने रैली को संबोधित करेंगे। संबोधन से पहले हाइड्रोजन ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगे। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को सीआरएस विश्वविद्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। यह ट्रेन जींद से सोनीपत तक चलेगी। हमारे लिए हर्ष का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जींद की धरा पर आ रहे हैं। वे हाइड्रोजन ट्रेन का झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। उन्होंने बताया कि यह दस कोच वाली दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होने के कारण इसमें शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा। ट्रेन चलने पर केवल भाप और पानी निकलेगा। यह पूरे भारत में पहली ऐसी ट्रेन है, जो हरियाणा को मिली है। डा. गुप्ता ने कहा कि रैली के संयोजक के रूप में महामंत्री सुरेंद्र, डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायकों, जिला परिषद चेयरमैन और सभी मोर्चा व मंडल अध्यक्ष सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता साइकिल से तो कुछ पैदल भी पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री 17 जुलाई को ही मेडिकल कॉलेजों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। चंडीगढ़ और पंजाब में अन्य कार्यक्रमों के बाद वे उत्तर भारत के विकास को नई गति देने वाले हैं। कार्यक्रम को लेकर जींद जिला के साथ-साथ हरियाणा प्रदेशवासियों में जोश है। डा. अर्चना गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता से प्रधानमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। यह कार्यक्रम हरियाणा के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। क्योंकि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी अत्याधुनिक परियोजना प्रदेश को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।