फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader murdered in Bareilly Assailants inflicted multiple rapid stabs

बरेली में भाजपा नेता की हत्या: हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Sat, 29 Aug 2026 12:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 12:59 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात भाजपा नेता की हत्या से सनसनीखेज फैल गई। हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला किया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
BJP leader murdered in Bareilly Assailants inflicted multiple rapid stabs
सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के बंशीनगला में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सचिन की पत्नी गुड़िया देवी ने पड़ोसी बाबू उर्फ रोहित, अमित उर्फ भज्जी, बाबू की मां व आशीष मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुड़िया ने आरोप लगाया है कि बाबू मोहल्ले के बच्चों के साथ गलत हरकत करता था। उनके पति ने इसका विरोध किया तो वह उनसे रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश में उसने मांझे वाली बगिया में उनके पति को घेर लिया। सूचना पर गुड़िया, उनके देवर सूरज आदि मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाबू के हाथ में चाकू जैसी गुप्ती है। बाकी लोगों ने सचिन के हाथ पकड़ रखे थे, तभी बाबू ने गुप्ती सचिन के सीने में मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध हालात में डी फार्मा छात्र की मौत, पीएचसी में मिला शव, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप

जान से मारने की धमकी देकर भागे हमलावर 
हमलावरों ने जैसे ही गुड़िया व अन्य परिजनों को देखा तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सीने पर वार होने से सचिन लहूलुहान होकर गिर गए। बीच-बचाव में मोहल्ले के दीपक उर्फ मोहनलाल के हाथ में हल्की खरोंच आई है। 

परिजन सचिन को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। तब परिवार के लोग शव लेकर घर लौटे। सूचना पर सीओ टू नितिन कुमार ने रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार से पूछताछ की। पुलिस टीम ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

एक माह पहले हुआ था झगड़ा तो कर दिया था माफ
परिवार ने आरोप लगाया कि एक माह पहले सचिन का बाबू से विवाद हुआ था। सचिन उसके खिलाफ रिपोर्ट कराने जा रहे थे। तब सचिन की मां उनके घर आ गईं और बेटे की ओर से माफी मांगी। बताया कि वह लोग काफी गरीब हैं और किराये पर रहकर गुजारा करते हैं। बाबू ने भी माफी मांगी तो संभ्रात लोगों की मौजूदगी में सचिन ने उसे माफ कर समझौता कर लिया था। आरोप है कि बाबू तभी से सचिन से खुन्नस खाए हुए था और उसने मौका देखकर उनकी हत्या कर दी।

सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की सही वजह का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed