फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Recruitment 2026: Circle-wise vacancy details out for 23,757 posts, Eligibility and Salary

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026: किस सर्किल में कितनी वैकेंसी? पीडीएफ में देखें 23757 रिक्तियों की पूरी जानकारी

Sat, 29 Aug 2026 12:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

India Post GDS: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत 23,757 पदों का सर्किलवार विवरण जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 31 अगस्त से हो जाएगी। 10वीं पास 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन 10वीं के अंकों से बनी मेरिट के आधार पर होगा। अभ्यर्थी नीचे उपलब्ध पीडीएफ में सर्किल-वार वैकेंसी देख सकते हैं...
 

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2026: Circle-wise vacancy details out for 23,757 posts, Eligibility and Salary
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 के तहत सर्किलवार रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग डाक सर्किलों में कुल 23,757 पद भरे जाएंगे। भर्ती जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट अनुसूची-2, जुलाई 2026 के तहत विज्ञापन संख्या 17-12/2026-जीडीएस के माध्यम से की जा रही है। 

विज्ञापन


भर्ती में शाखा डाकपाल (बीपीएम), सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पद शामिल हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। एकमुश्त पंजीकरण यानी ओटीआर की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन

किस डाक सर्किल में सबसे ज्यादा पद हैं?

जारी विवरण के अनुसार, सूची में महाराष्ट्र डाक सर्किल में सबसे ज्यादा 2,297 पद हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 2,118 और उत्तर प्रदेश में 1,691 पद हैं।

 

क्रम डाक सर्किल भाषा पद
1 महाराष्ट्र मराठी 2,297
2 तमिलनाडु तमिल 2,118
3 उत्तर प्रदेश हिंदी 1,691
4 पश्चिम बंगाल बंगाली 1,619
5 मध्य प्रदेश हिंदी 1,450
6 झारखंड हिंदी 1,379
7 केरल मलयालम 1,373
8 उत्तर पूर्वी अंग्रेजी/हिंदी 1,354
9 ओडिशा उड़िया 1,353
10 कर्नाटक कन्नड़ 1,116
11 बिहार हिंदी 1,098
कुल इन 11 सर्किलों में - 16,847
कुल सभी सर्किल/भाषाएं - 23,757


सर्किल-वार वैकेंसी लिस्ट - पीडीएफ

आवेदन कब से शुरू होंगे और सुधार का मौका कब मिलेगा?

भर्ती के लिए एकमुश्त पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगी और 21 सितंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 सितंबर 2026 को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और ट्रांसवुमन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।


यह भी पढ़ें: जीडीएस के 25000+ पदों निकली बंपर वैकेंसी, 31 अगस्त से करें आवेदन; क्या है योग्यता? जानें सबकुछ

कौन कर सकता है आवेदन?

जीडीएस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की उम्र 21 सितंबर 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लागू नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को संबंधित डाक सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

अन्य जरूरी योग्यताएं

  • बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए।
  • साइकिल चलाना आना चाहिए।
  • आयु की गणना 21 सितंबर 2026 के आधार पर होगी।
  • स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता संबंधित पद और सर्किल के अनुसार लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed