फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By tying the Raksha Sutra, the message of brotherhood, harmony and security was given.

Jind News: रक्षासूत्र बांधकर दिया भाईचारा, सद्भाव और सुरक्षा का संदेश

Sat, 29 Aug 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
By tying the Raksha Sutra, the message of brotherhood, harmony and security was given.
फोटो 28जेएनडी03-डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को राखी बांधते हुए ब्रह्मकुमारीज बहनें। स्रोत श्रद्धालु
जींद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज की ओर से बीके नीलम बहन व राजनी बहन ने प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित चिकित्सकों को रक्षासूत्र बांधकर भाईचारे, सद्भाव और पवित्रता का संदेश दिया। बहनों ने सभी के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बहनों ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उनके प्रतिनिधि डॉ. राजन चिलाना, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गौरव भाई भी मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम सत्यवान मान, डीसी कार्यालय के पीए प्रवीन परुथी तथा डीएसपी रीडर राजेंद्र ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी तथा चिकित्सक डॉ. अनिल जैन समेत अन्य गणमान्य लोगों को भी रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

बीके बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्मिक प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नकारात्मक विचारों, बुराइयों और व्यसनों से दूर रहकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का वातावरण बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed