फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rakhi making and Mehndi competition at Sindhvi Kheda School

Jind News: सिंधवी खेड़ा स्कूल में राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता

Sat, 29 Aug 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rakhi making and Mehndi competition at Sindhvi Kheda School
28जेएनडी30: स्कूल में राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्म
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंधवी खेड़ा में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या सुनीता दुहन की अध्यक्षता में इनर व्हील क्लब जींद के सौजन्य से राष्ट्रीय अवॉर्डी सुनीता मलिक के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार कीं और मेहंदी के सुंदर डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अवॉर्डी सुनीता मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। साथ ही, त्योहारों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या सुनीता दुहन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाली रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब जींद का आभार जताया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट और कलर किट देकर सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब जींद की प्रधान डॉ. सीमा मलिक ने कहा कि क्लब विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। त्योहारों के माध्यम से बच्चों को संस्कार, संस्कृति और आपसी प्रेम का संदेश देना क्लब की सामाजिक पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed