फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths in Ghimana took up the cause of cleanliness and launched a cleanliness drive.

Jind News: घिमाना में युवाओं ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा, चलाया सफाई अभियान

Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youths in Ghimana took up the cause of cleanliness and launched a cleanliness drive.
28जेएनडी16: ​घिमाना गांव में सफाई अ​भियान चलाते हुए युवा। संवाद
रामराय। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भविष्य खेल एवं शिक्षा समिति की ओर से गांव घिमाना में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों और ग्रामीण युवाओं ने गांव की मुख्य गलियों, सार्वजनिक स्थलों और खेल मैदान के आसपास सफाई की। जगह-जगह पड़ा कचरा एकत्रित कर उचित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घर और आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया गया। अभियान में प्रसिद्ध कबड्डी कोच बिट्टू पहलवान मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है।
विज्ञापन

स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने युवाओं से सफाई को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। गांव के सरपंच संदीप खोखर ने भी अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव ही विकसित गांव की पहचान है। केवल अभियान चलाने से नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी तय होने से गांव को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुमित, विकास कुमार, रमेश, संदीप, योगेश, विनोद कुमार, अमन, दीपेश, आशीष, मनीष कुमार, प्रवीन, आकाश, विशाल, सौरभ, सचिन, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed