{"_id":"6ab90911ae9da7db39099a23","slug":"video-musical-shri-ram-katha-to-resonate-in-jind-for-the-first-time-during-navratri-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में नवरात्र पर पहली बार गूंजेगी संगीतमय श्रीराम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में नवरात्र पर पहली बार गूंजेगी संगीतमय श्रीराम कथा
जींद। नवरात्र के पावन अवसर पर जींद शहर पहली बार संगीतमय श्रीराम कथा के भक्तिरस में सराबोर होगा। सेवा भारती नगर समिति की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक हिंदू कन्या महाविद्यालय में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या धाम से कथा व्यास मधुरेश दास और उनके साधक कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक चलेगी।
सेवा भारती नगर समिति के जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कथा की शुरुआत से पहले सुबह 11 बजे शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा की खास बात यह रहेगी कि श्रद्धालु केवल श्रोता बनकर नहीं बैठेंगे, बल्कि कथा व्यास के साथ श्रीरामायण की चौपाइयों और प्रसंगों का सामूहिक उच्चारण भी करेंगे। संस्था की ओर से श्रद्धालुओं को श्रीरामायण उपलब्ध करवाई जाएगी। कथा के शुभारंभ पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जिला सचिव सुभाष सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार, नगर सचिव बलजिंद्र सिंगला और कैशियर दशरथ गर्ग ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक वातावरण तैयार करना नहीं, बल्कि सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। सेवा भारती शहर में कंप्यूटर शिक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारी कर रही है। केंद्र में लड़के-लड़कियों को नाममात्र शुल्क पर बेसिक कंप्यूटर के साथ अकाउंट्स की शिक्षा देने की योजना है, ताकि वे दुकानों, फैक्ट्रियों और कंपनियों में रोजगार हासिल कर सकें या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि नवरात्र में होने वाली राम कथा से शहर में भक्ति और संस्कार का वातावरण बनेगा। सेवा भारती का प्रयास है कि धर्म और सेवा को साथ लेकर समाज के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाए। नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।