{"_id":"6ab96a111a57074f7108663a","slug":"wildlife-guard-hut-to-be-built-in-beed-bada-forest-tender-worth-1249-lakh-issued-jind-news-c-199-1-sroh1009-161064-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीड़ बड़ा वन में बनेगी वन्यजीव गार्ड हट, 12.49 लाख का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीड़ बड़ा वन में बनेगी वन्यजीव गार्ड हट, 12.49 लाख का टेंडर जारी
विज्ञापन
27जेएनडी05: हांसी रोड पर बीड़ बड़ा वन क्षेत्र। संवाद
- फोटो : आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने राजकीय बालगृह में बच्चों को कापी-किताबें वितरित कीं,मिष्ठान बांटा। स्रोत सूचना विभाग
जींद। बीड़ बड़ा वन क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी और संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब वन्यजीव गार्ड हट का निर्माण किया जाएगा। वन्यजीव विभाग ने इसके लिए 12 लाख 49 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है। एक अक्तूबर को बिड खुलेगी। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 160 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।
गार्ड हट बनने के बाद वन क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को निगरानी और गश्त से जुड़े कार्यों के लिए मौके पर ही आवश्यक आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बीड़ बड़ा वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण यहां नियमित निगरानी और सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
कर्मचारियों को वन क्षेत्र में गश्त करते हुए वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखनी होती है। अभी मौके पर ठहराव और विभागीय गतिविधियों के लिए स्थायी सुविधा नहीं होने के कारण कर्मचारियों को कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गार्ड हट बनने के बाद यह स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गार्ड हट को वन क्षेत्र में विभागीय कर्मचारियों के लिए एक स्थायी निगरानी केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यहां से कर्मचारी आसपास के क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे और गश्त की योजना बनाने में सुविधा होगी। किसी वन्यजीव के घायल होने, भटककर आबादी की तरफ आने या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके से कार्रवाई शुरू करने में अधिक सक्षम होंगे।
वर्जन
गार्ड हट बनने का सीधा लाभ वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था को मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों की मौके पर उपलब्धता बढ़ने से वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी समय पर मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर विभागीय कार्रवाई भी तेजी से की जा सकेगी। इससे बीड़ बड़ा वन क्षेत्र में वन्यजीवों के सुरक्षित आवास और संरक्षण के लिए निगरानी तंत्र को मजबूती मिलेगी। -डॉ. मनबीर खटकड़, इंस्पेक्टर वन्य जीव संरक्षण।