फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ward residents met the MLA to demand that a passage be left in the wall being constructed at the goods shed.

Jind News: मालगोदाम की बन रही दीवार में रास्ता छोड़ने की मांग को लेकर विधायक से मिले वार्डवासी

Mon, 28 Sep 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ward residents met the MLA to demand that a passage be left in the wall being constructed at the goods shed.
फोटो 27जेएनडी32-विधायक से मिलने के बाद वार्डवासी जानकारी देते हुए। स्रोत शहरवासी
उचाना। रेलवे की तरफ से बनाए जा रहे मालगोदाम के साथ दीवार में आने-जाने के लिए रास्ता छोड़ने की मांग को लेकर वार्ड-5 के लोग रविवार को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मिले। जय मां अन्नपूर्णा रोड स्थित वार्डवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी। अनिल कुमार, दीपक कुमार, सतपाल करसिंधु, बाला, लता, रानी, सुमन और सीमा ने बताया कि रेलवे द्वारा मालगोदाम के साथ वार्ड की गली से लगती हुई दीवार बनाई जा रही है। यदि दीवार पूरी तरह बना दी गई तो उचाना कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गली से काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आती-जाती हैं। रास्ता बंद होने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। वार्डवासियों ने मांग की कि दीवार में कम से कम एक व्यक्ति के आने-जाने जितना रास्ता छोड़ा जाए, ताकि मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी न हो। विधायक ने वार्डवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed