Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Market gate shut due to overflow of paddy; standoff between farmers and commission agents

धान से अटी मंडी का गेट बंद, किसानों और आढ़तियों में टकराव

Mon, 16 Nov 2026 10:41 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:41 PM IST
Market gate shut due to overflow of paddy; standoff between farmers and commission agents
जींद। अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन समय पर उठान नहीं होने से मंडी में फसल डालने की जगह तक नहीं बची। इस समस्या से निपटने के लिए आढ़तियों की दोनों एसोसिएशन ने सोमवार शाम पांच बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक मंडी का गेट बंद रखने का फैसला लिया। मंगलवार को मंडी में धान का उठान करवाने की योजना बनाई गई थी, ताकि मंडी में जमा फसल को बाहर भेजकर जगह खाली की जा सके। लेकिन इस फैसले ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार शाम धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मंडी पहुंचे किसानों को गेट बंद मिला तो वे भड़क गए। गेट खोलने को लेकर किसान और आढ़ती आमने-सामने आ गए। करीब पौने दो घंटे तक मंडी गेट पर विवाद चलता रहा। इस दौरान लगभग आधा घंटा रोहतक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। शाम पांच बजे के बाद किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। किसानों का कहना था कि वे फसल लेकर मंडी पहुंच चुके हैं और अब उन्हें प्रवेश से रोकना उचित नहीं है। विवाद बढ़ने पर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते करीब 40 किसानों ने अपने ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। किसानों और आढ़तियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रोहतक रोड चौकी इंचार्ज अमित खर्ब पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब शाम 6:50 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। पुलिस की मौजूदगी में किसानों, आढ़तियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर समाधान निकालने का प्रयास किया गया। आखिरकार सहमति बनी कि जो किसान पहले ही ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मंडी पहुंच चुके हैं, उनकी एंट्री करवाई जाएगी। इसके बाद बुधवार सुबह पांच बजे तक किसी नए किसान की धान की ट्राली को मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सहमति बनने के बाद मंडी का गेट खोलकर पहले से पहुंचे किसानों की ट्रालियों को अंदर लिया गया। यह निर्णय द न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगदीश भारद्वाज और आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दलशेर रेढू की मौजूदगी में लिया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि मंडी में करीब 70 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है। उठान नहीं होने के कारण फसल रखने के लिए जगह की कमी हो गई है। ऐसे में मंगलवार को उठान करवाने के लिए गेट बंद रखने का निर्णय लिया गया था। भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि मंडी में धान का उठान समय पर करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसानों के लिए मंडी 24 घंटे खुली रखने का नियम है। उठान में देरी प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है और इसकी सजा किसानों को नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को रोकने के लिए गेट बंद करना उचित नहीं है। किसान इस फैसले के खिलाफ हैं। प्रशासन को उठान व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल लेकर मंडी के बाहर इंतजार न करना पड़े। मंडी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मंडी का गेट बंद करने का निर्णय आढ़तियों की दोनों एसोसिएशन ने लिया था, ताकि मंडी में जमा धान का समय पर उठान करवाया जा सके। किसानों की परेशानी को देखते हुए गेट खुलवाकर पहले से पहुंच चुकी ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन किसानों की धान की बिक्री बुधवार को ही हो पाएगी। मंगलवार को मंडी में उठान करवाने का निर्णय लिया गया है, जिससे फसल रखने के लिए जगह बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

13 वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा कर रहा सबका अधिकार फाउंडेशन, VIDEO

16 Nov 2026

फिरोजपुर मंडल में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

पंचकूला फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

दादी के अंतिम संस्कार के लिए 20 नवंबर तक टली रस्में, जेल प्रशासन पर वकील का आरोप

अमर उजाला म्यूजिकल नाइट के लिए यह बोले अलीगढ़ मेयर व ओजोन सिटी जीएम

16 Nov 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मदरसा फैजाने मदीना में 100 से अधिक छात्रों की दस्तारबंदी, दी गईं सनदें

16 Nov 2026

छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न, व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना

16 Nov 2026
विज्ञापन

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुई छठ पूजा

16 Nov 2026

कोहरे की ओट में सूर्यदेव, व्रती 7.30 बजे तक करते रहे इंतजार

16 Nov 2026

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा महोत्सव संपन्न, छठव्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन

16 Nov 2026

देहरादून: युवा कौशल महोत्सव में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन

16 Nov 2026

पेड़ पर चढ़े 10 फीट लंबे अजगर को हरियाली गुरु ने किया रेस्क्यू, देखने वालों की जुटी भीड़

16 Nov 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला म्यूजिकल नाइट, देखिए सिंगर अमित मिश्रा की परफॉर्मेंस

16 Nov 2026

अमृतसर: 19 से 21 नवंबर तक बटाला में होगी 69वीं विश्व सिख शैक्षिक कॉन्फ्रेंस

16 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे किसान को रोका

16 Nov 2026

Video: गोंडा में कांग्रेसी की सूची पर सपा-कांग्रेस की राय जुदा-जुदा

16 Nov 2026

VIDEO: 'काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी', भाजपा की बैठक में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी का बड़ा बयान

16 Nov 2026

VIDEO: मजार पर चादर चढ़ाने के दौरान फूटे सिर, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; तीन घायल

16 Nov 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत तीन घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

16 Nov 2026

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

16 Nov 2026

जनगणना-2027: 16 से 30 नवंबर तक नागरिक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

शाहजहांपुर: डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी ने शाज इलेवन को 21 रन से हराया

16 Nov 2026

मवाना: शुगर मिल कॉलोनी में छठ महोत्सव का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने खोला 36 घंटे का निर्जला व्रत

16 Nov 2026

मेरठ: पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर चोरी में बेटा समेत चार गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण और 8.82 लाख नकद बरामद

16 Nov 2026

मेरठ: बागेश्वर धाम के समर्थन में सेवादारों ने सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित दुष्प्रचार रोकने की मांग

16 Nov 2026

मेरठ: ब्रह्मपुरी के शिव शक्ति नगर में नमकीन कारखाने में लगी भीषण आग

16 Nov 2026

मेरठ: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्म के बाद की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन

16 Nov 2026

मेरठ: गागोल तीर्थ पर छठ पूजा की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

16 Nov 2026

मेरठ: भारत विकास परिषद ने आयोजित की भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed