{"_id":"6afaea5c52a9796dac0c1706","slug":"video-janjatiya-gaurav-divas-tribal-pride-day-celebrated-in-ferozepur-division-homage-paid-to-bhagwan-birsa-munda-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 16 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर के सभागार में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने की। इस दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, वीरता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
फिरोजपुर मंडल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत विभिन्न जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, अधिकारों के प्रति जागरूकता, सामाजिक एकता और नेतृत्व क्षमता का प्रेरणादायक उदाहरण है। आज जनजातीय समाज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने सभी से भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने तथा एकता, समानता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में एडीआरएम नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, एससी-एसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आरडी मीणा, सचिव सतीश कुमार सहित रेलवे अधिकारी एवं एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।