Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should regularize guest teachers; demand raised for the release of arrested teachers.

अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार, गिरफ्तार शिक्षकों को रिहा करने की मांग

Mon, 16 Nov 2026 07:02 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:02 PM IST
Government should regularize guest teachers; demand raised for the release of arrested teachers.
जींद। अतिथि अध्यापकों को नियमित करने और कुरुक्षेत्र में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए शिक्षक नेताओं व शिक्षकों को रिहा करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी ने सोमवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार बलराम को ज्ञापन सौंपकर सरकार से अतिथि अध्यापकों की मांगों का न्यायसंगत समाधान करने की अपील की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सनी डागर ने किया। जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अतिथि अध्यापक 23 जून से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान वे पांच बड़े प्रदर्शन और एक न्याय यात्रा कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने अध्यापक नेताओं की गिरफ्तारी, हजारों शिक्षकों को हिरासत में लेने और प्रदर्शन में शामिल होने आ रही बसों को रास्ते में रोकने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। जिला सचिव सनी डागर ने कहा कि वर्ष 2005-06 से सरकारी विद्यालयों में अतिथि अध्यापकों की नियुक्तियां विज्ञापन, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, विभागीय चयन समितियों और मेरिट के आधार पर हुई थीं। ये शिक्षक करीब 21 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी नियमितीकरण की मांग को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से 24 अक्तूबर को जारी स्पीकिंग ऑर्डर पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि विभाग ने अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के दावों को खारिज करने के लिए उनकी नियुक्तियों को जॉब वर्क बताने, केंद्रीकृत परीक्षा नहीं होने और हरियाणा अतिथि अध्यापक सेवा अधिनियम-2019 का हवाला दिया है। संघ का मानना है कि इन तर्कों से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और लंबे समय से ली जा रही सेवाओं की अनदेखी होती है। रिटायर कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजकुमार ने कहा कि समान परिस्थितियों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रदर्शन और 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा, विजेंद्र शर्मा, राजेश, संदीप गिल, संजय, पवन, जगदीप, अजय, बिजेंद्र, रामफल दलाल, राजेंद्र, राजकुमार, महेंद्र, कर्मवीर, राजकरण और सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में बालिकाओं ने दिखाया दम, पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन

16 Nov 2026

अखिलेश के सामने कांग्रेस की बड़ी मांग! 181 सीटों पर दावेदारी, क्या बनेगी बात?

16 Nov 2026

जनगणना 2027: हापुड़ में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व गणना को लेकर दी गई जानकारी

16 Nov 2026

डाला छठ महापर्व- संगम तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटा आस्था का जन ज्वार

16 Nov 2026

प्रयागराज माघ मेले में इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में बनेंगे दो पांटून पुल

16 Nov 2026
विज्ञापन

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आया युवक संगम में डूबा, गोताखोर उसकी खोजबीन में जुटे हैं

16 Nov 2026

गुरुहरसहाए में दीवार में सेंध लगाकर श्री राम फर्नीचर शोरूम से लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी

विज्ञापन

सोलन में पेयजल किल्लत पर शहरी कांग्रेस का प्रदर्शन, मेयर से मिले पदाधिकारी; 3 से 4 दिन में पानी देने का मिला आश्वासन

16 Nov 2026

Video: गोमती नगर स्थित ईपीएफओ कार्यालय में पेंशनर्स का सत्यापन

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में भाजपा का महामंथन थोड़ी देर में होगी शुरू, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक... 2027 की तैयारी पर जुटे दिग्गज, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री पहुंचे

16 Nov 2026

हवन-पूजन के साथ बलरामपुर चीनी मिल में नए पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

16 Nov 2026

अयोध्या के रुदौली में पूजन-अर्चन के साथ रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

16 Nov 2026

कानपुर: पर्याप्त खाद न मिलने से भटर रहे किसान, बोले- यूरिया की 270 रुपये बोरी की जगह देने पड़ रहे 350 रुपये

16 Nov 2026

छठ महापर्व का समापन, नंगल में बिहार और यूपी के लोगों ने सतलुज दरिया के किनारे मनाया आस्था का महापर्व

शिमला में खिली चटक धूप, ठंड से मिली राहत; पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद 21 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

16 Nov 2026

जनगणना-2027: लखीमपुर खीरी में स्वगणना शुरू, डीएम ने दर्ज की अपनी जानकारी

16 Nov 2026

कपूरथला में कार और एक्टिवा की टक्कर, रेस्टोरेंट मालिक की मौत और एक शख्स गंभीर रूप से घायल

लखनऊ में उदय हो रहे भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ पर्व

16 Nov 2026

धुंध और बादलों के बीच तीन घंटे तक सूर्यदेव का इंतजार, अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

16 Nov 2026

Video: आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित हुआ सेमिनार, दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अहम

16 Nov 2026

धुंध और बादलों के बीच तीन घंटे तक सूर्यदेव का इंतजार, अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

16 Nov 2026

Video: एक ओर साफ हवा के लिए शहर को मिल रही पहचान, दूसरी ओर दिनदहाड़े जल रहा कूड़ा

16 Nov 2026

Video: लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडलों के जरिए दिखाई प्रतिभा

16 Nov 2026

Video: छात्राओं ने बनाया लाइट डिटेक्टर प्रोजेक्ट, सूरज की दिशा में घूमेगा सोलर पैनल

16 Nov 2026

Video: माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में बोले मनोज कुमार सिंह

16 Nov 2026

नर्मदा घाटी में मिला विशाल हाथी का जीवाश्म, 4-5 लाख साल पुराना होने का अनुमान

16 Nov 2026

Video: चलती हवाओं से साफ हुआ आसमान, धुंध छंटने से मिली राहत

16 Nov 2026

अंबेडकरनगर में पुराने मुकदमे और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग, सात पर केस

16 Nov 2026

पहाड़ की बेटियों पर विवादित बयान के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed