{"_id":"6aaaa59e38b39f36960ed3a4","slug":"video-jind-youths-clash-at-hotel-party-aerial-firing-causes-a-commotion-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: होटल पार्टी में भिड़े युवक, हवाई फायरिंग से मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: होटल पार्टी में भिड़े युवक, हवाई फायरिंग से मचा हंगामा
जींद। नई सब्जी मंडी के निकट स्थित एक होटल में मंगलवार रात पार्टी के दौरान युवकों के दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक युवक ने असलहा निकालकर हवाई फायर कर दिया, जबकि दूसरे ने बिंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के शीशे और इंडीकेटर भी तोड़ दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और शस्त्र अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
ओम नगर निवासी संजीव ने एफआईआर में बताया कि वह मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ नई सब्जी मंडी के पास होटल में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसने अपने दोस्त नीटू को घर ले जाने के लिए कार से होटल बुलाया। दोनों घर जाने के लिए होटल के पार्क के पास आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां शराब पी रहे कुछ युवकों ने उन्हें ऊंची आवाज में बात नहीं करने के लिए टोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास मौजूद असलहे से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने बिंडे से उन पर हमला किया। आरोपियों ने उनकी कार के शीशे और इंडीकेटर भी तोड़ दिए। मारपीट के दौरान आरोपी एक-दूसरे को अखिल नाम से पुकार रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।