फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female students taught self-defense techniques and legal rights.

Jind News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर और कानूनी अधिकार

Thu, 17 Sep 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Female students taught self-defense techniques and legal rights.
16जेएनडी06: जेआईईटी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्राएं व आयोजक। संवाद
जींद। जींद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेआईईटी) में बुधवार को छात्राओं और महिला स्टाफ को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आत्म-जागरूकता के प्रति जागरूक करने के लिए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने महिलाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया, पुलिस सहायता और साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की महिला प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कविता शर्मा ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न या अनुचित घटना की स्थिति में उचित कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया। परिषद की महिला सह-प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनजीत कौर ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना जींद से हेड कांस्टेबल सुमन, कांस्टेबल अनिता और कांस्टेबल आरती ने पुलिस सहायता से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने, संदिग्ध परिस्थितियों में सतर्क रहने और समय रहते उचित कदम उठाने के लिए जागरूक किया।

विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत सुरक्षा और उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत प्रक्रिया से जुड़े विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। जेआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा कि महिला सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा उपायों की जानकारी होना जरूरी है। ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed