{"_id":"6aa4011437559c01a709375b","slug":"video-hisar-dominates-archery-in-jind-jind-girls-finish-second-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में तीरंदाजी पर हिसार का दबदबा, जींद की लड़कियां दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में तीरंदाजी पर हिसार का दबदबा, जींद की लड़कियां दूसरे स्थान पर
जींद। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में हुआ। पहले दिन तीरंदाजी के इंडियन राउंड अंडर-19 में लड़कियों में हिसार प्रथम, जींद द्वितीय और चरखी दादरी तृतीय रहा, जबकि लड़कों में हिसार ने पहला, भिवानी ने दूसरा और महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब चार हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, हैंडबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वॉलीबाल के मुकाबले नगूरां, हैंडबॉल के जींद और तीरंदाजी के मुकाबले किनाना में आयोजित हुए। प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार को पीछे छोड़कर खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर, जुलाना बीईओ महेंद्र बांगड़, अलेवा बीईओ राजेश शर्मा, जींद बीईओ सरोज श्योकंद, वेदपाल मलिक, सुशील कुमार, बलजीत कटवाल, प्रवेश, कोमा और नगूरां वॉलीबाल क्लब संचालक प्रवीण मौजूद रहे।
बाक्स
हैंडबॉल में पांच मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दम
हैंडबॉल के अंडर-17 लड़कियों वर्ग के शुरुआती मुकाबलों में पानीपत ने गुरुग्राम को 8-1, फतेहाबाद ने सिरसा को 12-6, रेवाड़ी ने पंचकूला को 7-3, करनाल ने झज्जर को 11-3 और कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को 8-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
बाक्स
वॉलीबाल में गुरुग्राम और कैथल ने जीते मुकाबले
वॉलीबाल के अंडर-19 लड़कियों के मुकाबलों में गुरुग्राम ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से तथा कैथल ने झज्जर को 2-0 से पराजित किया। पहले दिन तीनों खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।