Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In Jind, the JJP submitted a memorandum of demands addressed to the Chief Minister to the Naib Tehsildar, in support of sanitation workers.
{"_id":"6aa3b221e79cf1440209d0c9","slug":"video-in-jind-the-jjp-submitted-a-memorandum-of-demands-addressed-to-the-chief-minister-to-the-naib-tehsildar-in-support-of-sanitation-workers-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सफाई कर्मियों के समर्थन में जेजेपी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को दिया मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सफाई कर्मियों के समर्थन में जेजेपी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को दिया मांग पत्र
सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जेजेपी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान कराने की मांग की।
इस दौरान जेजेपी के जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद अपनी मांगों को लेकर उन्हें धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के बाद जेजेपी पदाधिकारी रानी तालाब पहुंचे। यहां धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उन्होंने नारेबाजी की और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।
जेजेपी नेताओं ने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि लंबे समय से चल रहे धरने को समाप्त कराया जा सके और शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित न हो। इस अवसर पर सुनील रेढू, विकास जांगड़ा, कर्मवीर मोना, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।