फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan attack Court says Bangladeshi man to face trial denies his request to plead guilty

सैफ अली खान अटैक केस: बांग्लादेशी व्यक्ति पर सख्त हुई अदालत; ठुकराई गुनाह कबूल करने की अर्जी, दिया यह आदेश

Fri, 11 Sep 2026 07:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर चाकू से हमले के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। मुंबई की एक अदालत ने आरोपी पर सख्ती दिखाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan attack Court says Bangladeshi man to face trial denies his request to plead guilty
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को बांग्लादेशी नागरिक की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई थी। अदालत ने कहा कि आरोपी पर इस मामले में मुकदमा चलेगा। पिछले साल 16 जनवरी को बांद्रा के पॉश इलाके में मौजूद अपने 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में खान पर कई बार चाकू से हमला किया गया था। घटना के दो दिन बाद मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन

Saif Ali Khan attack Court says Bangladeshi man to face trial denies his request to plead guilty
शरीफुल इस्लाम (आरोपी), सैफ अली खान - फोटो : एएनआई, यूट्यूब
अदालत ने मुकदमा चलाने का दिया आदेश
पिछले महीने, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताते हुए अदालत में एक अर्जी दायर की थी और अदालत से नरमी बरतने का अनुरोध किया था। हालांकि, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी.पी. देशमुख ने उसकी अर्जी स्वीकार नहीं की और कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा चलेगा। सबूत दर्ज करने के लिए मामले की सुनवाई 24 सितंबर तक के लिए टाल दी गई है।

अमिताभ बच्चन: सदी के महानायक की कौन सी इच्छा रह गई अधूरी? 'केबीसी' में प्रतिभागी के सामने किया बड़ा खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan attack Court says Bangladeshi man to face trial denies his request to plead guilty
सैफ पर हुआ था चाकू से हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
आरोपी पर लगे ये आरोप
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम पर घातक हथियार के इस्तेमाल के साथ डकैती, गंभीर चोट पहुंचाने, घर में जबरन घुसने के साथ-साथ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

क्या था मामला? 
16 जनवरी 2025 को आरोपी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित उनके घर में बाथरूम के रास्ते घुसा था।
इसके बाद उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया।
कई दिनों की पुलिस जांच के बाद आरोपी पकड़ा गया। उसका नाम शरीफुल फकीर था। 
वह सैफ के घर चोरी के इरादे से घुसा था। बाथरूम के रास्ते वह जेह के कमरे में घुसा।
सैफ जब बेटे को बचाने कमरे में पहुंचे, तो शरीफुल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। हालांकि, वह सीसीटीवी में कैद हो गया था।

Saif Ali Khan attack Court says Bangladeshi man to face trial denies his request to plead guilty
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में भर्ती हुए थे जख्मी सैफ
सैफ अली खान को इस हादसे के बाद फौरन अस्पताल ले जाया गया। उनकी सर्जरी 5 घंटे चली थी। इसमें सैफ की कमर के तरफ से चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला गया था। कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद सैफ घर वापस आ गए थे।

Saif Ali Khan attack Court says Bangladeshi man to face trial denies his request to plead guilty
हैवान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सैफ अली खान की नई फिल्म 'हैवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं।
  • ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 
  • फिल्म 2016 की मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है। 
  • इसके साथ ही फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे अक्षय और सैफ 18 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 
  • दोनों अभिनेताओं को आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में एक साथ देखा गया था। 
  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed