जींद। मंगलवार को शहर में क्रिसमस पर्व की धूम रही। रेलवे रोड स्थित चर्च को गुब्बारों और लड़ियों से सजाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही चर्च में उत्सव शुरू हो गया
विशेष पूजा (मिस्सा बलिदान) की रस्म हुई। इस पूजा में फादर बसंत जॉन और अमित ने प्रभु की आराधना और महिमा का गान किया। रात 12 बजते ही बालक रूप में प्रतीकात्मक रूप से प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा के साथ पर्व की खुशियां मनाई गईं। चर्च के घंटे बजे, मेरी क्रिसमस कहकर एक-दूसरे को बधाई दी। कैरल्स गूंजे और केक काटा गया। कैंडल्स जलाकर विशेष प्रार्थना की गई।
चर्च के फादर बसंत जॉन प्रभु यीशु के प्रतीकात्मक बाल रूप के दर्शन कराए गए। बुधवार सुबह ही चर्च में कार्यक्रम होगा। इस दौरान बच्चों को उपहार भी वितरित किए जाएंगे।
बाजार में रौनक रही
क्रिसमस त्योहार को लेकर मंगलवार को बाजार उत्साह और खुशियों से गुलजार रहे। सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी, क्रिसमस ट्री, चॉकलेट और केक के साथ साज-सज्जा के सामान की खूब बिक्री हुई। जय पूजा भंडार के संचालक जय गौतम ने बताया कि क्रिसमस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ी है और छाई हुई मंदी कुछ हद तक कम हुई है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद