फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Writers attacked social evils through their literary works.

Jind News: साहित्यकारों ने रचनाओं से कुरीतियों पर किया प्रहार

Sat, 12 Sep 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Writers attacked social evils through their literary works.
फोटो 12जेएनडी03-हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था की गोष्ठी में एडीसी प्रदीप कुमार को सम्मानित करते ह
जींद। हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था की मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को शहर के एक निजी स्कूल में हुआ। इसमें एडीसी प्रदीप कौशिक मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के निदेशक धर्मदेव विद्यार्थी ने अध्यक्षता की। मंच संचालन डॉ. नरेंद्र अत्री ने किया।
विज्ञापन


गोष्ठी में जिले के साहित्यकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। रचनाकारों ने अपनी कविताओं और रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, महिला सशक्तीकरण, भ्रूण हत्या, संस्कारों और जनचेतना जैसे विषयों को उठाया। रचनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि एडीसी प्रदीप कौशिक ने भी रचनाकार के रूप में अपनी दो रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुति को साहित्यकारों ने सराहा।
विज्ञापन


गोष्ठी में जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार रामफल खटकड़, देवदत्त देव, जगदीश पांचाल, आजाद जुलानी, जयदेव अत्री जुलाना और सतपाल पाराशर समेत अन्य साहित्यकारों ने भाग लिया। संस्था के जिला अध्यक्ष कविराज रामकुमार वेदाचार्य और महासचिव डॉ. रमेश धारीवाल ने मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंत में राम भगत शास्त्री ने अपनी प्रस्तुति के बाद सभी अतिथियों, साहित्यकारों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed