{"_id":"6acba3e75dee5db4c203f613","slug":"video-wont-repeat-the-paris-olympics-lapse-the-goal-now-is-to-win-gold-aman-sehrawat-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेरिस ओलंपिक की कमी नहीं दोहराऊंगा, अब गोल्ड जीतना लक्ष्य: अमन सहरावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिस ओलंपिक की कमी नहीं दोहराऊंगा, अब गोल्ड जीतना लक्ष्य: अमन सहरावत
साल्हावास। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में जो छोटी कमी रह गई थी, जिसके कारण फाइनल में नहीं पहुंच पाए, उस कमी को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में नहीं दोहराएंगे। इस बार पूरी तैयारी के साथ देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना ही लक्ष्य है।
अपनी कुश्ती स्टाइल पर उन्होंने कहा कि कई बार कुश्ती आखिरी मिनट तक उनके पक्ष में नहीं होती, लेकिन उन्हें खुद पर पूरा विश्वास होता है। वह जानते हैं कि आखिरी एक मिनट में वह कवर कर लेंगे और यही उनके कई बड़े मुकाबलों में हुआ भी है। नई पीढ़ी के युवाओं को संदेश देते हुए अमन ने कहा कि आज के युवा नशे से दूर रहें, अनुशासन में रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस करके खूब मेहनत करें। भव्य स्वागत पर अमन सहरावत ने कहा कि गांव ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह दिल से आभारी हैं और गांव की उम्मीद को पूरा करने के लिए 2028 में गोल्ड लाकर फिर से इसी तरह जश्न मनाएंगे।
अमन सहरावत ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन और गुरु सतपाल के मार्गदर्शन और परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि पहलवान सुशील कुमार की उपलब्धियों से प्रेरित होकर उन्होंने कुश्ती में कॅरिअर बनाने का फैसला किया था। बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गुरु सतपाल ने उन्हें माता-पिता से बढ़कर प्यार और सहयोग दिया। उनके मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने अमन को सफलता की राह पर आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाई। अमन ने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में मुश्किलें और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन उनसे घबराकर लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। अमन के गुरु सतपाल ने कहा कि अमन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उम्मीदों को हकीकत में बदला है। युवाओं के लिए खेलों में बेहतर भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
इसके लिए सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प जरूरी हैं। गुरु सतपाल ने खानपान को भी खिलाड़ियों की सफलता का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने दूध और घी जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों को पौष्टिक आहार का हिस्सा बताते हुए युवाओं को फास्ट फूड से दूरी बनाने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।