{"_id":"6acb5448bbd601977909cc2f","slug":"video-villagers-went-to-get-speed-breakers-in-badli-repaired-received-only-a-phone-number-from-officials-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से मिला सिर्फ फोन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से मिला सिर्फ फोन नंबर
गुभाना गांव के बहादुरगढ़ रोड पर टूटे स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीणों को समाधान मिलने के बजाय अधिकारियों के फोन नंबर मिलते रहे। ग्रामीणों ने बादली के समाधान शिविर में एसडीएम विशाल कुमार के सामने समस्या रखी तो उन्होंने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को फोन कर शिकायत से अवगत करवाया। इसके बाद एक्सईएन ने ग्रामीणों को एसडीओ का नंबर दिया। एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने जेई का नंबर दे दिया।
जब ग्रामीण जेई तक पहुंचे तो साइट इंचार्ज को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई और ग्रामीणों को अपनी मांग लेकर जिला उपायुक्त से मिलने की सलाह दे दी गई। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने के बजाय उन्हें एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास भेजा जाता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।