Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sensation caused by the discovery of the bodies of a man and a woman in the NCR Minor canal at Jasorkhedi; the bodies are estimated to be 3–4 days old.
{"_id":"6ac26c4415b281d9ed086a2d","slug":"video-sensation-caused-by-the-discovery-of-the-bodies-of-a-man-and-a-woman-in-the-ncr-minor-canal-at-jasorkhedi-the-bodies-are-estimated-to-be-3-4-days-old-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जसोरखेड़ी की एनसीआर माइनर में महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन पुराने बताए जा रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसोरखेड़ी की एनसीआर माइनर में महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन पुराने बताए जा रहे शव
गांव जसोरखेड़ी से गुजर रही एनसीआर माइनर में रविवार दोपहर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब 100 मीटर के दायरे में मिले हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौत हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, जसोरखेड़ी निवासी युग रविवार दोपहर खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने माइनर में एक शव देखा। कुछ दूरी पर दूसरा शव भी दिखाई दिया। उसने आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है और शव 3-4 दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पानी में रहने के कारण शव काफी गल-सड़ चुके हैं, इसलिए प्रथम दृष्टया बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
पुलिस मृतकों की पहचान के लिए आसपास के जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे या उनका साथ मिलना महज संयोग है, यह भी जांच का विषय है। पीएसआई आकाश कुमार ने बताया कि शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।