{"_id":"6ac21d627e5e90a7a506f21e","slug":"video-women-sports-clean-air-drug-free-sundernagar-campaign-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: महिला खेलों से दिया स्वच्छ हवा और नशा मुक्ति का संदेश, सुंदरनगर में क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: महिला खेलों से दिया स्वच्छ हवा और नशा मुक्ति का संदेश, सुंदरनगर में क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:03 PM IST
Link Copied
खेलों के मैदान से सुंदरनगर की महिलाओं ने समाज को स्वच्छ हवा और नशा मुक्ति का संदेश दिया। ‘स्वच्छ हवा, नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियान के तहत सुंदरनगर में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने किया। आयोजन में महिला क्रिकेट मैच मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा महिलाओं के लिए रस्साकशी, स्किपिंग, थ्री-लेग्ड रेस और 100 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में एसडीएम कार्यालय के स्टाफ के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्ष रूमा चौहान ने भी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पार्षदों ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ स्वच्छ हवा, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से इन महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को जनचर्चा का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। खेल गतिविधियों के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि ‘स्वच्छ हवा, नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को की गई थी। अभियान की योजना तैयार करने और जनजागरूकता गतिविधियों में क्रयाश संस्था के डॉ. धर्मेश शर्मा भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। भविष्य में भी विभिन्न आयु वर्गों और सामाजिक समूहों को जोड़कर जागरूकता गतिविधियां जारी रखी जाएंगी। महिलाओं की खेलों में सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। क्रिकेट से लेकर दौड़ और रस्साकशी तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।