{"_id":"6ac21607c0b9e9429d012487","slug":"video-kangra-driver-operator-federation-new-executive-committee-elected-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा चालक एवं ऑपरेटर महासंघ की नई कार्यकारिणी चुनी, रणवीर सिंह बने जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा चालक एवं ऑपरेटर महासंघ की नई कार्यकारिणी चुनी, रणवीर सिंह बने जिला अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश चालक एवं ऑपरेटर महासंघ की कांगड़ा जिला इकाई को नई कार्यकारिणी मिल गई है। रविवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय धर्मशाला के सभागार में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया महासंघ की राज्य उपाध्यक्ष पवना राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव के दौरान पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रणवीर सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया है। वहीं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और सुरजीत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा धर्मशाला यूनिट के लिए रविंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों के चयन के बाद सदस्यों ने खुशी जताई और नई टीम को बधाई दी। महासंघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी चालक एवं ऑपरेटर वर्ग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके हितों के लिए प्रभावी तरीके से काम करेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और चालक एवं ऑपरेटर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने की बात कही। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कांगड़ा जिला इकाई को अब संगठनात्मक रूप से नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।