{"_id":"6ac215b9f31a8946640a2e3c","slug":"bodies-of-a-man-and-a-woman-found-in-a-canal-near-jasaur-kheri-in-bahadurgarh-police-have-reached-the-scene-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बहादुरगढ़ में जसौर खेड़ी के पास नहर में मिले महिला और पुरुष के शव, पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: बहादुरगढ़ में जसौर खेड़ी के पास नहर में मिले महिला और पुरुष के शव, पुलिस मौके पर पहुंची
Sun, 04 Oct 2026 02:30 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:30 PM IST
सार
बहादुरगढ़ में महिला और पुरुष के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहादुरगढ़ के आसौदा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एनसीआर नहर में एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव जसौर खेड़ी से भैंसरू रोड पर रिलायंस नहर के पास मिले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे महिला (उम्र लगभग 30 वर्ष) और पुरुष (उम्र लगभग 35 वर्ष) के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन