{"_id":"6ac215e7e61d2855ac0cce27","slug":"sadhu-shoots-villager-over-land-dispute-in-budaun-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: जमीन के विवाद में साधु ने ग्रामीण को मारी गोली, गंभीर हालत बरेली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: जमीन के विवाद में साधु ने ग्रामीण को मारी गोली, गंभीर हालत बरेली रेफर
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में शनिवार रात गांव की मढ़ी पर रहने वाले साधु ने पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण देव सिंह (50 वर्ष) को गोली मार दी। गोली देव सिंह के बाएं कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली के आवाज सुनकर परिजन जाग गए और घायल को तुरंत जिला अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया।
घायल देव सिंह के भाई सत्यवीर ने बताया कि गांव की मढ़ी पर रहने वाले साधु गिरिजानंद से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। इसी विवाद को लेकर तीन चार दिन पहले साधु ने उनके भाई देव सिंह को धमकी दी थी कि अच्छे से खा-पी लो लो, तुम्हारा काम खत्म कर दूंगा।
तमंचे से मारी गोली
सत्यवीर ने बताया कि शनिवार को उनके भाई देव सिंह घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। रात करीब तीन बजे साधु तमंचा लेकर आया और भाई को गोली मार दी, जो उनके कंधे पर लगी। उनके चीखने पर उनको जानकारी हुई तो उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनके भाई दर्द से चिल्ला रहे थे। इसके बाद उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए, जहां से बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सत्यवीर ने आरोपी साधु गिरिजानंद और उसके भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।