{"_id":"6ac21bed35d3e2c66d053ef9","slug":"video-video-dayal-108-oura-dayal-102-eblsa-daraivara-na-bhajapa-parathasha-makhayalya-ka-kaya-gharava-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डायल-108 और डायल-102 एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डायल-108 और डायल-102 एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का किया घेराव
लखनऊ में डायल-108 और डायल-102 एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय में मौजूद नेता ने बातचीत के लिए बुलाया। भाजपा नेता लक्ष्मण ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन लिया।
मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही लेकिन नौकरी देने से साफ इनकार किया। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर सेवा की और अब 9 हजार कर्मचारी बेरोजगार हैं।
एंबुलेंस ड्राइवरों का कहना है कि पिछले 5 साल से रोजगार के लिए भटक रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर एंबुलेंस ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नौकरी वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।