फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for e-bus charging facilities at the bus stand under construction.

Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्माणाधीन बस स्टैंड में ई-बसों की चार्जिंग सुविधा की मांग

Sun, 13 Sep 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for e-bus charging facilities at the bus stand under construction.
बादली। गांव बादली में निर्माणाधीन बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की मांग उठी है। ग्रामीण तरुण और अशोक ने संबंधित विभाग से बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने से पहले ही चार्जिंग सुविधा और जरूरी विद्युत व्यवस्था का प्रावधान करने को कहा है। उनका कहना है कि भविष्य में सार्वजनिक परिवहन में ई-बसों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

यह सुविधा यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी और बेहतर परिवहन व्यवस्था देगी। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं और सब्सिडी दे रही है। इस संबंध में पहले भी लोक निर्माण विभाग, झज्जर और महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज झज्जर को लिखित सुझाव दिया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग ने महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज झज्जर से इस पर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed