फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ganpati will be installed today; the festivities will continue for 10 days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज विराजेंगे गणपति, 10 दिनों तक रहेगा उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ganpati will be installed today; the festivities will continue for 10 days.
-फोटो 87 : गणपति धाम में स्थित गणेश जी की मूर्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। उदयातिथि के अनुसार सोमवार को श्रीगणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी भगवान गणपति की प्राकट्य तिथि मानी जाती है। इस अवसर पर शहर के घरों और विभिन्न पंडालों में सुबह के समय भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। प्रतिमाओं का विसर्जन 24 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।
बहादुरगढ़ के गणपति धाम में 74 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। यहां विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेन बाजार स्थित सुभाष चौक पर मराठा परिवार की ओर से गजानन का विशेष पंडाल सजाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर फूल विक्रेताओं ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त फूलों का ऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन

काठमंडी स्थित शिव हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि वास्तु के अनुसार गणेश प्रतिमा को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा भी उपयुक्त है। सिंदूरी रंग की प्रतिमा आत्मविश्वास और सफेद प्रतिमा खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य रमेश भगत के अनुसार भगवान गणेश को पीले या लाल आसन पर विराजमान कराकर 11 दूर्वा और 11 लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed