{"_id":"6aedd86e95c7d17df506d7cf","slug":"video-on-dhanteras-tiny-hands-filled-the-rangoli-with-color-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर नन्हे हाथों ने रंगोली में भरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर।
धनतेरस पर नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-6 में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले जरूरतमंद बच्चों ने बेहद सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालक पंकज मलिक ने बताया कि संस्था में प्रतिदिन दो घंटे शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छोटे-छोटे बच्चों ने वालेंटियर्स के सहयोग से अपने नन्हे हाथों से रंगोली में खूबसूरत रंग भरे। बच्चों के उत्साह और उनकी कलात्मक प्रतिभा ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। संस्था का प्रयास केवल बच्चों को शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उनके जीवन में संस्कार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के रंग भरना भी है। संस्था पिछले छह वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। जिस तरह नन्हे हाथों ने रंगोली में रंग भरकर उसे खूबसूरत बनाया, उसी तरह शिक्षा और संस्कार के रंग इन बच्चों के जीवन को सुंदर और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।