Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DAP arrived at the IFFCO center; 250 quintals were distributed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: इफको केंद्र पर पहुंचा डीएपी, 250 क्विंटल का हुआ वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
DAP arrived at the IFFCO center; 250 quintals were distributed.
06jjrp20- झज्जर। किसानों को डीएपी देते श्रमिक। संवाद
झज्जर। शहर के अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को 250 बैग डीएपी आने वाले किसानों को वितरित किया गया। इस दौरान डीएपी लेने के लिए पहुंचे सभी किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से डीएपी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इफको केंद्र पर शुक्रवार को करीब एक हजार बैग डीएपी पहुंचा था। इस दौरान डीएपी के मशीन में चढ़ाए जाने के बाद आने वाले किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। इफको केंद्र से बिक्री सहायक संदीप ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार बैग डीएपी पहुंचा है। इसमें से 250 बैग किसानों को वितरित किए गए हैं। बचे हुए बैगों को शनिवार को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की अनाज मंडियों में धान व बाजरे के फसल की आवक के साथ खरीद भी की जा रही है। जिले की बेरी व मातनहेल अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद चल रही है। इसके अलावा अन्य प्रकार के किस्मों के धान और बाजरे की प्राइवेट खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी झज्जर में शुक्रवार को बाजरे की खरीद नहीं की गई। मंडी में बाजरे के उठान का कार्य किया गया। इसके साथ ही अनाज मंडी झज्जर में शुक्रवार को 15 हजार क्विंटल धान की आवक हुई, जिसमें से आधी फसल की खरीद की गई।
बाजरे व धान की आवक व प्राइवेट खरीद
जिले में अब तक बाजरे की फसल के लिए 12765 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 385536.10 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। बाजरे की प्राइवेट खरीद जारी है। अब तक झज्जर मंडी में 153798 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130000 क्विंटल का उठान किया गया है। झज्जर अनाज मंडी में शुक्रवार को 7500 क्विंटल धान की प्राइवेट खरीद हुई है। इस दौरान 1509 व 1692 किस्म का मशीन का धान 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। वहीं, हाथ का धान 4300 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके अलावा 1121 किस्म हाथ का धान 5000 से 5250 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके साथ ही 1718 किस्म का धान 4900 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया है।
पीआर धान की सरकारी खरीद
जिले की अनाज मंडियों में अब तक 701 किसानों से 36822.40 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से अब तक 223 किसानों के 13439.20 क्विंटल पीआर धान का ऑक्शन हुआ है, जिसमें से 198 किसानों के 11938.10 क्विंटल पीआर धान की सरकारी खरीद हुई है, जो कि वेयर हाउस एजेंसी की तरफ से की जा रही है। इसके साथ ही 6921 क्विंटल पीआर धान का उठान भी किया जा चुका है।

वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में बाजरे व धान की आवक व खरीद लगातार जारी है। प्राइवेट खरीदारों की तरफ से बाजरे व धान के अलग-अलग किस्मों की खरीद की जा रही है। इसके अलावा अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद चल रही है। अब तक झज्जर मंडी में 153798 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130000 क्विंटल का उठान किया गया है।
कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर

06jjrp20- झज्जर। किसानों को डीएपी देते श्रमिक। संवाद

06jjrp20- झज्जर। किसानों को डीएपी देते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed