Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CBSE Class 10 and 12 board exam datesheets released

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
CBSE Class 10 and 12 board exam datesheets released
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाओं की शुरुआत पेंटिंग विषय से होगी। परीक्षाओं का समापन 9 मार्च को होगा। जबकि बाहरवीं की पहली परीक्षा फिजिक्स की होगी और 9 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होगी। बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बार कक्षा 10वीं के 26.5 लाख से अधिक और कक्षा 12वीं के 19.8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने बताया कि डेटशीट तैयार करते समय विद्यार्थियों के विषयों के कॉम्बिनेशन, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखों और परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखा गया है। 40 हजार से अधिक विषय कॉम्बिनेशन का विश्लेषण करने के बाद डेटशीट तैयार की गई है, ताकि किसी विद्यार्थी के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े। इसके अलावा दोनों कक्षाओं के विषयों के बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया है कि प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं से पहले बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो सकें। इससे विद्यार्थियों को आगे की परीक्षाओं की तैयारी का भी पर्याप्त समय मिलेगा। बोर्ड का मानना है कि डेटशीट पहले जारी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा की तैयारी, यात्रा और गर्मी की छुट्टियों की योजना बनाने में आसानी होगी। वहीं, स्कूलों को भी शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई ने सभी स्कूलों द्वारा समय पर विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) जमा कराने को डेटशीट जल्दी जारी करने का प्रमुख कारण बताया है। सीबीएसई ने परीक्षा की विस्तृत डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन



डेटी शीट: दसवीं


तारीख...................................समय...................................विषय16 फरवरी...................................10:30 से 12:30 बजे...................................चित्रकला
विज्ञापन
विज्ञापन


17 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड)

18 फरवरी...................................10:30 से 12:30 बजे...................................ऑटोमोटिव, फाइनेंशियल मार्केट, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, मल्टीमीडिया, डाटा साइंस

19 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................गृह विज्ञान

20 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................बिजनेस के तत्व, उर्दू कोर्स-बी

22 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................विज्ञान

23 फरवरी....................................10:30 से 12:30 बजे...................................पर्यटन का परिचय

24 फरवरी...................................10:30 से 12:30 बजे...................................कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

25 फरवरी...................................10:30 से 12:30 बजे...................................रिटेल, सिक्योरिटी, कृषि, बैंकिंग, मार्केटिंग, हेल्थ केयर, इलेक्ट्रानिक्स, फाउंडेशन स्किल, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन

26 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव), अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)

27 फरवरी...................................10:30 से 1:30 बजे...................................सिंधी, मलयालम, ओड़िया, असमिया, कन्नड़, नेपाली, कोकबोरोक

1 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................अरबी, संस्कृत, राई, गुरूंग, तामांग, शेर्पा

2 मार्च...................................10:30 से 12:30 बजे...................................फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर

3 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................हिंदी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स-बी

4 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................उर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना


5 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................तेलुगु, रूसी, फारसी, लिम्बू, लेप्चा

5 मार्च...................................10:30 से 12:30 बजे...................................कारनेटिक म्यूजिक वोकल, कारनेटिक म्यूजिक एमईएल आईएनएस

5 मार्च...................................10:30 से 12:30 बजे...................................कर्नाटक संगीत और हिंदुस्तानी संगीत के विषय

6 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................फ्रेंच

8 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................सामाजिक विज्ञान

9 मार्च...................................10:30 से 1:30 बजे...................................तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, जापानी, स्पेनिश, भूटिया, कश्मीरी, मीजो, थाई, भाषा मेलायू, एलीमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed