{"_id":"693ed20212fe774e9c0072bd","slug":"video-minister-krishna-kumar-bedi-in-jhajjar-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारियों की भलाई के लिए कार्य कर रही सरकार: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारियों की भलाई के लिए कार्य कर रही सरकार: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार लगातार जनहितैषी फैसला ले रही है। जनता के आशीर्वाद से बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगले 4 वर्ष भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
कैबिनेट मंत्री बेदी रविवार को बेरी स्थित नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ समस्तीपुर (बिहार ) से विधायक राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे। नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र शर्मा और वाइस चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता के अलावा मार्केट कमेटी के सदस्यों ने अपना पदभार संभाला। इससे पहले गांव डीघल में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस बीच कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहीं बेरी में हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
बेदी ने कहा कि नई टीम पारदर्शिता व तत्परता के साथ मंडी के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि बेरी मंडी की कार्य प्रणाली किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी में स्वच्छता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।