{"_id":"6a984ddf37688c36200912fe","slug":"video-fir-against-40-sanitation-workers-including-union-head-in-bahadurgarh-21-named-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में यूनियन प्रधान समेत 40 सफाई कर्मचारियों पर एफआईआर, 21 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में यूनियन प्रधान समेत 40 सफाई कर्मचारियों पर एफआईआर, 21 नामजद
बहादुरगढ़। विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान नागरिक अस्पताल के पास प्रशासनिक टीम के साथ हुए विवाद के मामले में थाना सेक्टर-6 पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान समेत करीब 40 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें 21 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार बहादुरगढ़ प्रवीण कुमार की ओर से थाना सेक्टर-6 में दी गई शिकायत के अनुसार मंगलवार की रात विशेष स्वच्छता अभियान के तहत टीम-3 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया था। रात करीब 11:30 बजे नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के पास कूड़े का ढेर उठाने के लिए प्रशासनिक टीम और पुलिस बल पहुंचा। वहां करीब 35-40 सफाई कर्मचारी प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सफाई अभियान शुरू करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक टीम को काम करने से रोका तथा कूड़ा-कचरा, कांच की बोतलें, पत्थर और नारियल आदि फेंके। टीम के साथ धक्का-मुक्की और बल प्रयोग करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
ये 21 लोग नामजद हैं: राजेश, सुनील, संदीप, राजपाल, संदीप, अमित, सरोज, कुलदीप, सुभाष, दलबीर, धर्मबीर, सत्यवान, वजीर, मीना, सुषमा, प्रमीला, राकेश, अशोक, लीलाराम, अमित, राजेन्द्र तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर 6 थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 132, 190, 191(2), 221, 270 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई जलवीर को सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।