फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे': सीएसके के इस पूर्व बल्लेबाज का खुलासा, बोले- माही ने खुद बताया

Thu, 03 Sep 2026 02:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:21 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। अब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने माही के लोकर बड़ा दावा किया है। बद्रीनाथ ने खुलासा करते हुए बताया कि धोनी आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
former Chennai Super Kings batter Subramaniam Badrinath big revealation on MS Dhoni IPL career
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता में एक और नया मोड़ आ गया है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने यह खुलासा किया।
former Chennai Super Kings batter Subramaniam Badrinath big revealation on MS Dhoni IPL career
एम एस धोनी - फोटो : Instagram
धोनी के भविष्य पर फिर चर्चा शुरू 
यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर नियम से अपना कार्यभार कम करके आईपीएल में अपना करियर आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह खेलना जारी रखते हैं तो वह पूर्णकालिक विकेटकीपर बने रहना चाहते हैं। धोनी के भविष्य को लेकर हमेशा ही अटकलों का बाजार गर्म रहता है। वह पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे और अब उनके अगले सीजन में खेलने को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। 

बद्रीनाथ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, धोनी ने मुझे खुद कहा था कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे। वह खुद को पूर्णकालिक विकेटकीपर के तौर पर देख रहे हैं जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना होगा। इसलिए यह तय है कि वह इम्पैक्ट के तौर पर नहीं उतरेंगे, लेकिन अगर धोनी ऐसा करते हैं तो रणनीतिक तौर पर सीएसके के लिए यह फायदेमंद रहेगा। 

बद्रीनाथ ने कहा, धोनी के लिए लंबे समय तक खेलना मुश्किल होगा जैसा कि (सीएसके के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग ने भी कहा है। वे 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग करेंगे। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना उनके लिए आदर्श स्थिति होगी। 
former Chennai Super Kings batter Subramaniam Badrinath big revealation on MS Dhoni IPL career
एम एस धोनी - फोटो : Instagram
बद्रीनाथ ने बताया- किस तरह कम होगा धोनी का बोझ
बद्रीनाथ का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम धोनी पर काम का बोझ कम कर सकता है। इससे सीएसके उनके अनुभव और फिनिशर के रूप में उनकी भूमिका का फायदा उठा सकता है। विकेटकीपर के रूप में खेलना जारी रखने की धोनी की प्राथमिकता का मतलब है कि सीएसके को अगले साल आईपीएल में उनकी भागीदारी पर फैसला करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी ने 2024 के सत्र से पहले कप्तानी छोड़ दी और तब से बल्लेबाज के रूप में भी उनकी भूमिका सीमित हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed