{"_id":"6a994f558f49e12cf101439a","slug":"video-beri-rs25000-withdrawn-from-account-after-atm-card-swap-complainant-alleges-police-inaction-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार, शिकायतकर्ता बोला- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार, शिकायतकर्ता बोला- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बेरी।
मेन बाजार में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से कार्ड बदलकर 25 हजार रूपये खाते से निकालने का मामला सामने आया हैं। खाते से रूपये निकलने के बाद पीड़ित ने बेरी शहर चौकी में शिकायत दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में बेरी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को अपनी पत्नी रेणु का एटीएम कार्ड लेकर बेरी एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गया था। एटीएम पहले से एक लड़का मौजूद था। जब मैं एटीएम से पैसे निकलवाने लगा तो वहां मौजूद लड़का बोला ताऊ आपने कार्ड गलत डाल दिया और चकमा देकर कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद लड़के ने गोशाला मार्ग पर स्थित बेरी स्टेट बैंक इंडिया के एटीएम में जाकर 25 हजार रूपये की राशि निकाल ली। जब खाते से रूपये निकले तो रेणु के पास मैसेज गया तो उसने अपने पति सतीश से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने कोई रूपये नही निकलवाएं। कार्ड से रूपये निकलने के बाद पीड़ित ने बैंक में जाकर खाता बंद करवाया और एटीएम से सीसीटवी फूटेज लेकर बेरी शहर चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई।
वर्जन
एटीएम बदलकर कार्ड से रूपये निकालने का मामला संज्ञान में आया हैं। मामले में जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी। आमजन से भी अपील है कि अगर एटीएम में पहले से कोई व्यक्ति मौजूद है तो अपने एटीएम का पिन गोपनीय से एटीएम में डाले। जिससे इस तरह के मामलों से बचा जा सके।
योगेश कुमार, थाना प्रभारी बेरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।