बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Prachi secures first place, Sandhya second in HIV/AIDS awareness poster-making competition.

झज्जर: एचआईवी/एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, संध्या द्वितीय

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:10 PM IST
Jhajjar: Prachi secures first place, Sandhya second in HIV/AIDS awareness poster-making competition.
झज्जर। एडोलसेंस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में समूह कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी रहे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक वर्जनाओं एवं भ्रांतियों का निराकरण करने, प्रजनन स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत हाइजीन के प्रति जागरूकता विकसित करने, एच.आई.वी./एड्स से जुड़े भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को कम करने को रहा। जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कृष्ण वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची पुत्री सत्यवान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, द्वितीय स्थान संध्या पुत्री श्रीनिवास राजकीय उच्च विद्यालय मुंदसा, सिमांत पुत्र अनिल कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अतुल कुमार ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के संबंध में वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक जानकारी प्रदान की। उन्होंने एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, इससे संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सही एवं प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने, भ्रांतियों से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने में जागरूक और संवेदनशील भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों एवं सामाजिक कलंक को कम किया जा सकता है। जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ ने कहा कि एईपी के तहत आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता करवाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में व्याप्त मिथकों, गलत धारणाओं एवं भेदभाव को दूर करने के लिए संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जागरूकता के प्रभावी संदेशवाहक बनकर अपने परिवार एवं समाज तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, निर्णायक मंडल, विद्यालय प्रबंधन तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण अवस्था है। इस आयु वर्ग के विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक संवेदनशीलता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना भी विकसित करती हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अतुल कुमार एवं बबिता रानी पीजीटी फाइन आर्ट्स ने निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, अलर्ट जारी

26 Aug 2026

मंडी: धर्मपुर में चार साल से बंद लिंक रोड और बस सेवा पर भड़की किसान सभा, आंदोलन की तैयारी

26 Aug 2026

रीजनल-कम-फैसिलिटेशन सेंटर को नौणी शिफ्ट करने पर भड़के विधायक प्रकाश राणा, विधानसभा में उठाया जोगिंदरनगर का मुद्दा

26 Aug 2026

मंडी के सांबल में धंस रही जमीन, मकान में बढ़ती दरारों से दहशत में छह सदस्यीय परिवार

26 Aug 2026

कानपुर के पुरवामीर गांव में बदहाली का शिकार ऐतिहासिक तालाब

26 Aug 2026
विज्ञापन

उरई: इलाज के लिए झांसी जा रही महिला ने नए पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग

26 Aug 2026

कानपुर: पनकी में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में लगी भीषण आग

26 Aug 2026
विज्ञापन

शिमला के बालूगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल मिठाइयां नष्ट; गुलाब जामुन की चाशनी में मिला कॉकरोच

26 Aug 2026

सुल्तानपुर: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव

26 Aug 2026

सीतापुर: कल्ली-नैमिष मार्ग पर पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत

26 Aug 2026

पानीपत में सावन के अंतिम बुधवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

26 Aug 2026

पठानकोट पहुंचे पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर, रिव्यू मीटिंग ली

श्रीनाथजी की भक्ति में रंगी बीकानेर की कला, पारंपरिक पिछवाई के साथ 3D कलाकृतियों का अनोखा संगम

26 Aug 2026

महोबा: मूसलाधार बारिश में भरभराकर ढहा मकान, बुजुर्ग दंपती की मलबे में दबकर मौत

26 Aug 2026

उज्जैन: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

26 Aug 2026

एप्पल के नाम पर फर्जीवाड़ा: अजमेर में 10 घंटे चली पुलिस की रेड, भारी मात्रा में नकली सामान जब्त, एक हिरासत में

26 Aug 2026

डिक्री देवी हत्याकांड: काठगोदाम से पकड़ा गया हत्यारोपी पति

25 Aug 2026

वैश्य समाज ने दिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन

25 Aug 2026

पर्वों को लेकर डीएम और एसपी ने किया परतावल बाजार में फ्लैग मार्च

25 Aug 2026

Meerut: एडीजी, डीआईजी ने किया पैदल मार्च, फूल वर्षा से हुआ स्वागत

25 Aug 2026

Meerut: शंभू नगर लेडीज़ विंग ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, रंग-बिरंगी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी

25 Aug 2026

कानपुर: बाबू पुरवा में हजरत नूह की कश्ती बनी, जाजमऊ में मक्का और मदीना

25 Aug 2026

Meerut: ऑलमाइटी लेडीज़ क्लब ने की मासिक सभा, सदस्याओं ने की खूब मस्ती

25 Aug 2026

Meerut: रक्षाबंधन पर एनसीआरटीसी का तोहफा, 27 और 28 अगस्त को नमो भारत के 47 फेरे बढ़ाए, हर 8 मिनट में मिलेगी नमो भारत ट्रेन

25 Aug 2026

कानपुर: डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी

25 Aug 2026

अमृतसर: जट्टा ग्रेनेड हमला सुलझा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

25 Aug 2026

कश्मीरी गेट में ढही पुरानी इमारत, पुलिस के जान पर खेलकर 3 लोगों को बचाया

25 Aug 2026

करनाल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, बच्चों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समां

25 Aug 2026

कानपुर: मकनपुर में दरवाजों व झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

25 Aug 2026

फतेहाबाद सेक्टर-3 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, पंप संचालक की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed