फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar at Mahakal Temple Kanwariyas created a massive ruckus in the Nandi Hall and attempted to storm

महाकाल मंदिर में बवाल: नंदी हॉल में कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश

Wed, 26 Aug 2026 04:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 04:19 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार को कांवड़ियों ने नंदी हॉल में घुसकर गर्भगृह जाने की कोशिश की। रोकने पर विवाद और मारपीट हुई। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग और दान पेटियां फेंकीं। घटना में एक सुरक्षाकर्मी गंभीर घायल हुआ है, जबकि अन्य को भी चोटें आईं है।

विज्ञापन
Uproar at Mahakal Temple Kanwariyas created a massive ruckus in the Nandi Hall and attempted to storm
उज्जैन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दर्शन करने पहुंचे कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कांवड़िये मंदिर की निर्धारित दर्शन व्यवस्था के तहत भगवान महाकाल को जल चढ़ाने के बजाय नंदी हॉल में जाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नंदी हॉल तक पहुंच गए और गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और कांवड़ियों के बीच विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई

महाकालेश्वर मंदिर के सूत्रों के अनुसार, कुछ उपद्रवी और असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। आरोप है कि इन लोगों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड तथा दान पेटियों को इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया।

कांवड़ियों को रोकने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed