फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police action in Bahadurgarh regarding cases of gambling, drug trafficking, theft, and assault

बहादुरगढ़: जुआ, नशीले पदार्थ की तस्करी, चोरी और मारपीट के मामलों में पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:03 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 01:03 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में सब्जी मंडी से घर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और मारपीट कर 15 हजार रुपये, थैला व मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Police action in Bahadurgarh regarding cases of gambling, drug trafficking, theft, and assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में बहादुरगढ़ में विभिन्न आपराधिक घटनाओं में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं में जुआ खेलने, गांजा बेचने, खेतों से सोलर मोटर चोरी करने और जमीन विवाद में मारपीट जैसे मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार
बालोर चुंगी के पास एक दुकान में जुआ खेलते हुए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 2060 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 25 अगस्त की रात शिव चौक-नजफगढ़ रोड पर गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि बालोर चुंगी के पास बाग वाली गली की एक दुकान में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और चार युवकों को जुआ खेलते हुए पाया। आरोपियों की पहचान नया गांव निवासी पंकज, सागर और शिवम तथा सिदीपुर लोवा निवासी सन्नी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


340 ग्राम गांजा समेत युवक गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने लाइनपार क्षेत्र में नीरज निवासी बिरधाना, हाल कबीर बस्ती से 340 ग्राम गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि नीरज नाम का युवक लाइनपार स्थित पावर हाउस गेट के पास गंदे नाले के नजदीक गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों से दो सोलर मोटर चोरी, किसानों ने दर्ज कराई शिकायत
थाना आसौदा क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों से चोरों ने खेतों में लगी सोलर मोटरों को निशाना बनाया है। दो किसानों की मोटर चोरी कर ली गई। दोनों घटनाएं 22 और 23 अगस्त की रात की बताई जा रही हैं। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भापड़ौदा निवासी राजबीर और आसंडा निवासी रवि ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जमीन विवाद में घर में घुसकर दंपती और बच्चों से मारपीट
आसोदा टोडरान गांव में खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती ने आरोप लगाया कि उनके भाई, भतीजे और भाभी ने घर में घुसकर उनके साथ और बच्चों के साथ मारपीट की। आसौदा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित धर्मबीर को शरीर पर चार जगह चोटें आई हैं।


ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले गए, सब्जी विक्रेता से 15 हजार रुपये और मोबाइल छीना
सब्जी मंडी से घर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाने और मारपीट कर 15 हजार रुपये, थैला व मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दयानंद को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed