{"_id":"6a8e74e5cf61da22700117b7","slug":"video-video-sukuwan-dhukuwan-dam-overflows-over-30000-cusecs-of-water-released-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, अलर्ट जारी
बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही भारी बारिश के चलते बेतवा नदी पर बना सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो हो गया। बुधवार सुबह डैम से 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है। पानी की बढ़ती मात्रा से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
अधिशासी अभियंता बृजेश पोरवाल ने बताया कि डैम के ओवरफ्लो होने सेजल निकासी की जा रही है। जलस्तर और पानी की निकासी पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि माताटीला डैम के 15 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था। यह पानी सुकुवां-ढुकुवां डैम में पहुंच रहा है। लगातार बारिश और माताटीला से पानी की आवक के कारण सुकुवां-ढुकुवां का जलस्तर तेजी से बढ़ा और डैम ओवरफ्लो हो गया। बेतवा नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। नदी में पानी की मात्रा बढ़ने के कारण प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।