{"_id":"6a8eabca90696a10a80ee7bf","slug":"singrauli-mla-s-car-washed-with-fire-brigade-vehicle-controversy-erupts-after-video-surfaces-mla-responds-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौली: दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली: दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई
Wed, 26 Aug 2026 02:40 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:40 PM IST
सार
फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल आग बुझाने के बजाय विधायक की कार धोने के आरोप से सिंगरौली में विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर सवाल उठ रहे हैं। विधायक का कहना है कि दमकल वाहन बंगले की टंकी में पानी भरने आया था।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुली विधायक की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली में नगर निगम के दमकल वाहन से सत्तारूढ़ दल के विधायक रामनिवास शाह की कार धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके बंगले की टंकी में पानी भरने के लिए आई थी।
विज्ञापन
कार धोने का वीडियो सामने आया
सामने आए वीडियो में नगर निगम का दमकल वाहन पानी के तेज प्रेशर से एक कार को धोता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कार विधायक रामनिवास शाह की है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि आग और आपात स्थिति के लिए तैनात दमकल वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए कैसे किया गया। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कटनी: जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने चार हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विधायक ने दी सफाई
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए फायर ब्रिगेड से उनकी गाड़ी धोए जाने वाले वीडियो की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके आवास में पानी की समस्या थी, इसलिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी टंकियों में पानी भरने के लिए पहुंची थी। विधायक के अनुसार टंकियां अधिक ऊंचाई पर होने के कारण फायर ब्रिगेड के जरिए पानी भरा गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को उनकी गाड़ी फायर ब्रिगेड से धोने के लिए नहीं कहा था। टंकियों में पानी भरने के बाद वाहन धोने की स्थिति कैसे बनी, यह नगर निगम से स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस संबंध में अपने ड्राइवर से जानकारी मिली है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति नगर निगम के स्पष्टीकरण के बाद ही साफ होगी।
मामला सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या नगर निगम के दमकल वाहन का इस्तेमाल निर्धारित काम के अलावा किसी निजी जरूरत के लिए किया गया। यदि ऐसा हुआ है तो आदेश किसने दिया और सरकारी पानी, ईंधन तथा वाहन का इस्तेमाल किसकी अनुमति से हुआ, इसकी जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में किसी जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दमकल वाहन बंगले पर किस उद्देश्य से पहुंचा था और कार धोने की स्थिति कैसे बनी।
