फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers' strike in Haryana: Workers detained in Jhajjar, sanitation services disrupted

हरियाणा में सफाई कर्मियों की हड़ताल: झज्जर में हिरासत में लिए कर्मी, सफाई व्यवस्था प्रभावित; रात भर चला हंगामा

Wed, 26 Aug 2026 11:53 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

झज्जर में  सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने अपनी हड़ताल को अगले चार दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Sanitation workers' strike in Haryana: Workers detained in Jhajjar, sanitation services disrupted
पुलिस ने हिरासत में लिये सफाईकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिसके चलते मंगलवार शाम 7 बजे से शुरू हुआ हंगामा देर रात 1 बजे तक चला। तीन अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा उठाने के प्रशासनिक प्रयासों का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक और बीकानेर चौक पर प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

विज्ञापन


घटनाओं के क्रम में, सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने आए पुलिस कर्मियों पर कूड़ा फेंक दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने 70 से अधिक सफाई कर्मियों को हिरासत में ले लिया। पहले भगत सिंह चौक पर कार्रवाई हुई और फिर रात 1 बजे बीकानेर चौक पर। हिरासत में लिए गए सफाई कर्मियों को रोडवेज बसों में बिठाकर विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और अल सुबह 3 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन




आज, बुधवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने अपनी हड़ताल को अगले चार दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। रात को कर्मियों को हिरासत में लेने के बाद, प्रशासन ने शहर की सभी डंपिंग साइटों पर सफाई कार्य पूरा करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed