{"_id":"6a8e8f2c2705d667e50b17d4","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continues-for-the-21st-day-contractual-workers-extend-support-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 21वें दिन भी जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 21वें दिन भी जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मियों ने दिया समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बहादुरगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। हड़ताल पर बैठे कच्चे और पे-रोल सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद में ठेकेदारी पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने 13 मई 2026 को सफाई और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 17 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद सरकार की ओर से कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया गया है।
धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड सहित संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।