{"_id":"6aa545d10f0afaf9a60d0440","slug":"video-jhajjar-out-of-24783-cases-placed-before-the-lok-adalat-21105-were-settled-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर :लोक अदालत में रखे गए 24783 में से 21105 का किया गया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर :लोक अदालत में रखे गए 24783 में से 21105 का किया गया निपटारा
झज्जर।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से झज्जर और बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
कार्यवाहक सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनू ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन फिजिकल रूप से किया गया, जिसमें झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी राजस्व एवं न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अलावा पीएलए/पीयूएस कोर्ट में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जिसमें 49 लंबित मामलों का निपटारा किया गया। ट्रैफिक शाखा द्वारा लंबित चालान के 12473 मामलों को सुलझाया गया वहीं राजस्व अधिकारियों की तरफ से 6338 मामलों का समाधान किया गया। इस लोक अदालत में कुल 24783 मामले रखे गए, जिनमें से मामलों की आपसी सहमति से 21105 का निपटारा किया गया। मामलों को की कुल राशि 99961731 रुपये रही।
प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट प्रवीण कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि, सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन आदित्य वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन विवेक तोमर, सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीषा की कोर्ट ने इस लोक अदालत ने मामलों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अदालत तेजी से न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है जहां मामले आपसी सहमति से सुलझाया जाते हैं, जिससे समय और धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि आम जनता को लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने लोक अदालत के सफल संचालन में सहयोग देने वाले पीठासीन अधिकारियों कर्मचारियों अधिवक्ताओं, जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।