{"_id":"6aa53c8224fe9ae63d0edf45","slug":"ind-vs-afg-1st-t20-2026-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-india-vs-afghanistan-match-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग: एशियाड की तैयारियां परखने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देख पाएंगे मैच?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग: एशियाड की तैयारियां परखने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देख पाएंगे मैच?
Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
सार
India vs Afghanistan 1st T20 Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। आइए जानते हैं दर्शक कब और कहां ये मुकाबला देख सकेंगे...
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI/Afghanistan cricket
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI/Afghanistan cricket
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत इस छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड के साथ पहले मैच में उतरेगा। दोनों टीमें अब तक नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है और एक बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है। भारतीय टीम सीरीज की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी।

एशियाड से पहले संयोजन को परखने का मौका
भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह प्रमुख नामों में शामिल हैं, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी के पास काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। पहला टी20 मैच दोनों टीमों को एशियाई खेलों से पहले अपने संयोजन को परखने का मौका भी देगा।
ऐसे में जबकि द्विपक्षीय सीरीज की प्रासंगिकता खत्म हो रही है, बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिए उसकी घरेलू सीरीज का आयोजन यहां किया है। इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।