{"_id":"6ab544326cad0a55e9046c55","slug":"video-jhajjar-nss-day-celebrated-at-hasanpur-school-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: हसनपुर स्कूल में मनाया गया एनएसएस दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुनील दत्त, मोनिका, दीक्षा, यतिका, पीटीआई अनिल, ग्राम सरपंच बलवान सिंह और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने लगभग ढाई से तीन घंटे तक श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इसके साथ ही पेड़ों की अतिरिक्त पत्तियों एवं अनावश्यक टहनियों की कटाई-छंटाई कर उन्हें सुंदर एवं व्यवस्थित आकार दिया गया। ग्राम सरपंच बलवान सिंह ने भी स्वयं श्रमदान करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सामूहिक प्रयास से विद्यालय प्रांगण का सौंदर्य और स्वच्छता दोनों निखर उठे। प्राचार्य सुनील दत्त ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।