फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ganesh Mahotsav concludes with a procession.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश महोत्सव का शोभायात्रा के साथ समापन

Fri, 25 Sep 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav concludes with a procession.
-फोटो 86 : गणपति उत्सव के समापन पर शहर में निकाली गई झांकी में सजे कलाकार। स्रोत समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गणपति चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में बालक हितैषी सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद 12वें दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या’ के जयकारों से गूंजता रहा।
महोत्सव के दौरान लगातार हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणपति बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए विधायक समेत शहर के अनेक गणमान्य लोग पंडाल में पहुंचे। करीब 11 दिनों तक शहर गणेशमय रहा। सार्वजनिक पंडालों के साथ-साथ सैकड़ों घरों में भी गणेश महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

समिति की शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। गोरीले, राधा-कृष्ण, गंगा मैया, शिव-पार्वती, मां शेरावाली और ध्यानु भगत की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। उज्जैन से आए डमरू, ताशे और ढोल की थाप पर श्रद्धालु जमकर झूमे। समिति ने शोभायात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसका असर घरों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में दिखाई दिया, जहां कई लोगों ने पानी की टंकियों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विभिन्न पंडालों से भी शोभायात्राएं निकाली गईं। मेन बाजार, रेलवे रोड, बराही रोड और झज्जर रोड से होते हुए झांकियां गांधी चौक पहुंचीं। इससे बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। यातायात व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रतिमा को हरिद्वार ले जाने वालों में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सचिन सैनी, अंकित शर्मा, योगेश सैनी, अमन सैनी, सुदामा, रोहित सैनी, प्रधान अंकित रोहिला, रवि, राहुल सैनी, विशाल वर्मा, नितिन पंडित, कपिल राठी, मोनू शर्मा, काला नथी, टीटू गुप्ता, सुदीप अग्रवाल, आलोक रंजन, राजपाल, अरुण झा, भोला और तरुण सैनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed