{"_id":"6a901cf6427317301d00b508","slug":"video-jbt-teacher-babita-and-vipin-kumar-banga-selected-for-the-state-teacher-award-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टीचर बबीता राज्य शिक्षक अवाॅर्ड के लिए चयनित विपिन कुमार बांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी टीचर बबीता राज्य शिक्षक अवाॅर्ड के लिए चयनित विपिन कुमार बांगा
बेरी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरी नंबर-2 में कार्यरत जेबीटी शिक्षिका बबीता का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए चयन सूची में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए उनका नाम राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयनित सूची में आना विद्यालय के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है। बबीता ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन सूची में नाम आना उनके लिए अत्यंत गौरव एवं खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के कार्य को जब राज्य स्तर पर पहचान मिलती है तो इससे न केवल शिक्षक का उत्साह बढ़ता है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, विद्यालय परिवार तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। इसके साथ ही वह विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देती हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना या परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की अपनी क्षमता और सीखने का तरीका अलग होता है। इसलिए शिक्षक का प्रयास होना चाहिए कि वह बच्चों की जरूरतों को समझकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करे। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करती रहेंगी। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन सूची में नाम आना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। यह उपलब्धि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के अच्छे कार्यों को राज्य स्तर पर पहचान मिलने से पूरे शिक्षक समुदाय का मनोबल बढ़ता है।उन्होंने कहा कि आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरी नंबर-2 के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले और वे शिक्षा के साथ संस्कार एवं जीवन-मूल्यों को आत्मसात कर समाज के जिम्मेदार नागरिक बनें। विद्यालय परिवार ने भी बबीता को राज्य शिक्षक पुरस्कार की चयन सूची में नाम आने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
2024 में राज्य शिक्षक अवॉर्ड के लिए किया आवेदन
जेबीटी शिक्षिका बबीता ने राज्य शिक्षक अवॉर्ड के लिए वर्ष 2024 में आवेदन किया था। वर्ष 1998 में बबीता जेबीटी टीचर भर्ती हुई थी। 1998 से 2003 तक एमपी माजरा प्राइमरी स्कूल में, 2003 से 2012 तक धांधलान के प्राइमरी स्कूल में, 2012 से 2016 तक जहाजगढ़ स्कूल में 2016 से 2026 बेरी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेरी नंबर-2 में सेवाएं चल रही हैं। बबीता का 28 साल का सेवाकाल बीत चुका है। बबीता का कहना है कि शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर वह सरकार व विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट करती हैं।
जहां सेवाएं दी वहां शत प्रतिशत परिणाम रहा
जेबीटी शिक्षिका बबीता का कहना है कि जिन स्कूलों में सेवाएं दी वहां बच्चों का परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं और जब बेरी स्कूल में पोस्टिंग हुई थी। वहां भी बच्चों की सख्ंया कम नही हुई हैं और परिणाम भी शत प्रतिशत रहा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।