फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In Bahadurgarh, the Municipal Council made tenants and laborers the owners of plots, resulting in the poor losing their ration benefits.

बहादुरगढ़ में किरायेदार और श्रमिकों को नगर परिषद ने बना दिया प्लाटों का मालिक, गरीबों का कट गया राशन

Thu, 27 Aug 2026 09:26 AM IST
Naveen Naveen
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:26 AM IST
In Bahadurgarh, the Municipal Council made tenants and laborers the owners of plots, resulting in the poor losing their ration benefits.
साब.. मैं रेवाड़ी से बहादुरगढ़ में आकर मिट्टी के सकोरे और अन्य बर्तन बनाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा हूं। परिवार में पत्नी और बेटी के अलावा कोई नहीं है। बीपीएल कार्ड था, जिससे महीने का राशन और तेल मिल जाता था, लेकिन सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने वह भी छीन लिया। कुछ दिन पहले राशन डिपो पर पहुंचा तो पता चला कि मेरा नाम बीपीएल सूची से कट गया है। जांच करवाई तो पता चला कि फैमिली आईडी में मेरे नाम एक नहीं, बल्कि 13 प्लाट दर्ज हैं। एक बेटा भी दिखा रखा है, जबकि मेरा ऐसा कोई बेटा नहीं है। यह पीड़ा आर्य नगर निवासी ईश्वर की है। ईश्वर के मुताबिक वह किराये पर जगह लेकर मिट्टी के सकोरे व अन्य बर्तन बनाने का काम करते हैं। उनके पास अपना कोई प्लाट नहीं है, लेकिन नगर परिषद के रिकॉर्ड में उनके नाम 13 प्रापर्टी आईडी दर्ज हो गईं। इसका असर यह हुआ कि फैमिली आईडी में संपत्ति दर्ज होने के कारण उनका नाम बीपीएल सूची से बाहर हो गया और सरकारी राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी बंद हो गया। अब वह अपनी गलती नहीं होने के बावजूद एसडीएम कार्यालय और नगर परिषद के चक्कर काटने को मजबूर हैं। ईश्वर का मामला अकेला नहीं है। बहादुरगढ़ शहर में करीब 30 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें गरीब, श्रमिक या किराये पर रहने वाले लोगों की फैमिली आईडी में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रापर्टी आईडी दर्ज हो गई। इनमें कई लोगों के पास खुद का मकान या जमीन तक नहीं है। रिकॉर्ड में संपत्ति दर्ज होने के कारण ऐसे परिवार बीपीएल सूची से बाहर हो गए और उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। सेल्फ सर्टिफिकेशन में हुई गड़बड़ी का खामियाजा भुगत रहे लोग: मामला नगर परिषद की ओर से कुछ माह पहले चलाए गए प्रापर्टी आईडी सेल्फ सर्टिफिकेशन अभियान से जुड़ा बताया जा रहा है। करीब 87 हजार प्रापर्टी आईडी में से अब तक करीब 40 हजार सेल्फ सर्टिफाइड हुई हैं। आरोप है कि कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर जाकर संपत्तियों का सत्यापन करने के बजाय फैमिली आईडी में दर्ज नाम और मोबाइल नंबर के आधार पर प्रापर्टी आईडी का सेल्फ सर्टिफिकेशन कर दिया। एक ही नाम से कई प्रापर्टी आईडी मिलने पर फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी लेकर एक ही व्यक्ति के नाम पर कई संपत्तियां प्रमाणित कर दी गईं। इस प्रक्रिया में वास्तविक संपत्ति मालिकों की पहचान और उनके परिवार से संबंधित रिकॉर्ड का सही मिलान नहीं किया गया। इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके नाम गलती से ऐसी संपत्तियां दर्ज हो गईं। 653 परिवार बीपीएल सूची से बाहर बहादुरगढ़ में पिछले करीब तीन माह में लगभग 653 परिवार बीपीएल सूची से बाहर हुए हैं। इनमें संपत्ति रिकॉर्ड से जुड़े मामले भी सामने आए हैं। नियम के अनुसार शहरी क्षेत्र में फैमिली आईडी में 200 वर्ग गज या उससे अधिक क्षेत्रफल का प्लाट दर्ज होने पर परिवार बीपीएल श्रेणी से बाहर हो जाता है। ऐसे में गलत तरीके से दर्ज प्रापर्टी आईडी गरीब परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। रोज काट रहे कार्यालयों के चक्कर गलत प्रापर्टी आईडी दर्ज होने के बाद प्रभावित परिवार अब रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय और नगर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं। किसी के नाम एक, किसी के नाम पांच, आठ तो किसी के नाम 13 तक प्लाट दर्ज मिले हैं। लोगों का कहना है कि गलती उनकी नहीं है, लेकिन इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से रिकॉर्ड की जांच करवाकर गलत प्रापर्टी आईडी हटाने और बीपीएल सूची में दोबारा शामिल करने की मांग की है। अब जानिये पीड़ितों की कहानी, उन्हीं की जुबानी मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल रहे हैं। रहने को कोई मकान नहीं है। मेरी फैमिली आईडी में सात प्लाटों की प्रापर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं। इस कारण मेरा नाम बीपीएल सूची से बाहर हो गया है। अब मैंने इसकी शिकायत दी है ताकि मेरा नाम दोबारा से बीपीएल सूची में आ सके। -सुनीता,जटिया मोहल्ला, बहादुरगढ़। कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मेरी फैमिली आईडी में 8 प्रापर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं। अब उसे ठीक कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हूं। इस कारण मेरा गरीबी वाला राशन कार्ड भी कट गया है। -सुमित्रा, बहादुरगढ़। मैं मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा हूं। किराये पर रहता हूं। अब सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण एक नहीं बल्कि 8 प्लाटों की प्रापर्टी आईडी मेरे नाम पर दर्ज हो गई हैं। मेरा राशन कार्ड भी इसी वजह से कट गया है। --सुनील, श्रमिक, बहादुरगढ़। सेल्फ सर्टिफिकेशन के दौरान संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह गलती हुई है। जैसे-जैसे लोगों की शिकायतें आ रही हैं, उसकी जांच करवाकर प्रापर्टी आईडी का डाटा दुरुस्त किया जा रहा है। -संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती परीक्षा में भी नाम बदल कर शामिल होने का आरोप

26 Aug 2026

नेपाल में आपदा के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट पर, शारदा बैराज एवं घाटों पर बढ़ाई निगरानी

26 Aug 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला सफर का तोहफा

26 Aug 2026

सुकुवां-ढुकुवां बांध में फोटो लेते समय बेतवा में बहा युवक

26 Aug 2026

कानपुर: तीज मिलन समारोह में झूमीं महिलाएं, पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंची

26 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: कोसीकलां में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस

26 Aug 2026

शुक्लागंज: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

26 Aug 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल बरसाकर जगह-जगह हुआ स्वागत

26 Aug 2026

Meerut: सड़क किनारे जिम प्लेट्स का ढेर, वीडियो वायरल होते ही बोरे भरकर ले गए लोग, आखिर कहां से आईं?

26 Aug 2026

VIDEO: ट्रेन के साथ घिसट रहा था यात्री, सिपाही ने दिखाई जांबाजी; ऐसे बचाई जान

26 Aug 2026

VIDEO: त्योहार पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सदर बाजार में लग गया भीषण जाम

26 Aug 2026

Muzaffarnagar: गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और चीनी पर बोनस के लिए 17 सितंबर से आंदोलन, गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को मिले लाभकारी मूल्य

26 Aug 2026

Meerut: भारत विकास परिषद मेरठ शिखर शाखा ने सांस्कृतिक संध्या में दिखा देशभक्ति का नज़ारा, वंदे मातरम् से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

26 Aug 2026

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ प्लैटिनम ने त्योहारों के रंग सखियों के संग कार्यक्रम का आयोजन

26 Aug 2026

हांसी में सफाई को लेकर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों में टकराव, 20 हिरासत में

26 Aug 2026

अंबाला में युवाओं के बाद अब निहंग सिख भी जेल से छूटे, पुलिस से टकराव में हुए थे घायल

26 Aug 2026

नारनौल डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित

करनाल स्केटिंग प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा विजेता खिलाड़ियों का होगा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन

26 Aug 2026

वीडियो: सिलीगुड़ी में तैनात लाहौल के जवान अनिल का हृदय गति रुकने से निधन, सैनिक सम्मान के किया अंतिम संस्कार

26 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन से पूर्व महिलाओं को 20 रुपये किलो चीनी वितरित

26 Aug 2026

मरहबा... या रसूलल्लाह की सदाओं से गूंजा कसया

26 Aug 2026

सर्दी ,खांसी से बुजुर्ग हो रहे परेशान

26 Aug 2026

नेपाल में बाढ़ की सूचना से महराजगंज में बढ़ी सतर्कता

26 Aug 2026

अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

26 Aug 2026

गैर जमानती वारंट में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

26 Aug 2026

कार्यक्रम में न जाने पर महिलाओं ने जताया विरोध

26 Aug 2026

महिलाओं को उपहार में साड़ी, तो खिलखिला उठीं

26 Aug 2026

महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में बनेगा 2.15 किमी लंबा ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक

26 Aug 2026

जलभराव के स्थायी समाधान पर काम शुरू, आईआईटी विशेषज्ञ कर रहे मदद

26 Aug 2026

पलवल में लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल 21वें दिन भी जारी

26 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed